संगठन से जुड़ें
संगठन के सदस्य बनें और मत्स्य पालकों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के अभियान को सशक्त बनाएं।
प्रदेश पदाधिकारी
संगठन के मुख्य उद्देश्य
- मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को 99 वर्ष हेतु तालाब पट्टा शासन द्वारा कराये जाये।
- तालाब पट्टेदारों को जलापूर्ति हेतु तालाबों पर लाइट कनेक्शन तथा बोरिंग, मोटर आदि निःशुल्क प्रदान किये जाये।
- भूतपूर्व में दस वर्षीय तालाब पट्टा किये गये तालाबों को 99 वर्ष की अवधि हेतु पट्टा स्वीकृत किये जाये, जिससे स्थाई रूप से तालाबों में वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन हो सके।
- मत्स्य पालन की वृद्धि हेतु उचित मूल्य पर तालाब पट्टेदारों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जाये।
- तालाबों पर भूमि अधिग्रहण हो रहा है; मौके की स्थिति के आधार पर तालाबों का क्षेत्रफल कहीं-कहीं आधा तो कहीं-कहीं शून्य हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक तालाब का सीमांकन कराया जाये।
- प्रत्येक तालाब पर निगरानी करने हेतु प्रधानमंत्री आवास शासन द्वारा आवास की स्वीकृति अनिवार्य की जाये।
- तालाब पट्टेदारों का शासन द्वारा पारिवारिक बीमा 25 लाख प्रत्येक व्यक्ति का स्वीकृत किया जाये।
- तालाबों की उचित गहराई, उचित ऊंचाई-चौड़ाई के बन्धों के निर्माण हेतु प्रत्येक पट्टेदार को मानक के अनुसार अनुदान राशि उपलब्ध करायी जाये।
- तालाब पट्टेदार की मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रित को तालाब का शासकीय अधिकार दिया जाये, उपेक्षित न किया जाये।
- मछुआ समुदाय के मत्स्य पालक के तालाब में किसी व्यक्ति के द्वारा विषैला पदार्थ या कूड़ा आदि डालने से मृतक मछलियों की हुई क्षति की पूर्ति हेतु शासकीय कार्यवाही की जाये।
नया सदस्य पंजीकरण
ID कार्ड खोजें व सत्यापन करें
सदस्य सूची (0)
एडमिन लॉगिन
सदस्य रिकॉर्ड संपादित करने, हटाने या PIN बदलने के लिए एडमिन PIN दर्ज करें। (डिफ़ॉल्ट PIN: 2026)